साहिबगंज, फरवरी 21 -- कोटालपोखर प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि को लेकर बाबा के भक्तों में उत्साह चरम पर है। कोटालपोखर, पथरिया ,अगुठिया सहित आसपास के क्षेत्रों में तैयारी जोरशोर से चल रही है । शिवालयों का रंग-रोगन कार्य लगभग पूरा हो चुका है । शिवरात्रि आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय साहा व राजीव गुप्ता ने बताया कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओ को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना व जलाभिषेक में किसी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है । महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी की शाम गाजेबाजे के साथ भूत प्रेत,पिशाच व ऋषि मुनियों की वेशभूषा में आकर्षक जुलूस मंदिर परिसर से निकल कर कोटालपोखर बाजार व मयूरकोला गांव का भ्रमण करेगा। इधर, सोनाकंड, श्रीकंुड, सहित अन्य गांवों में महाशिवरात्रि की तैयारी में श्रद्धालू जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.