गोड्डा, फरवरी 16 -- शिवरात्रि पर बसंतराय के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब। बसंतराय। प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सदर बाजार के शिव मंदिर में सुबह आठ बजे से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में महिला, युवती ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं और श्रद्धालु पूरे अनुशासन के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर, बोदरा गांव में भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां दूर-दराज के गांवों से भी...