बाराबंकी, जनवरी 25 -- मसौली। आगामी शिवरात्रि को लेकर दर्जनों शिव भक्तों ने बिठूर में जल लेकर लोधेश्वर जाते समय मसौली चौराहा पर फूल-माला पहनकर स्वागत किया गया। क्षेत्र के ग्राम ज्योरी निवासी पवन कुमार वर्मा, हौजपुर गांव से अनूप यादव, सुनील, छम्मू रावत, प्रवेश, सन्तोष कुड़वा, विद्या रावत मसौली सहित दर्जनों लोगों ने प्रति वर्ष की भांति इस बार भी शिव रात्रि को लेकर साइकिल से बिठूर घाट से जल लेकर लोधेश्वर महादेव को जाते समय मसौली चौराहे पर क्षेत्र के लोगों ने फूल-माला से स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...