रुडकी, फरवरी 7 -- लक्सर, संवाददाता। शिव कांवड़ सेवा समिति प्रह्लादपुर शिव हनुमान मंदिर परिसर में कांवड़ियों के लिए इस बार भी भंडारा लगाया जाएगा। समिति के संदीप कुमार, आदित्य कुमार, संदीप खटाना, सोनू शर्मा, महक सिंह, अमित कुमार, मुनेश कुमार ने बताया कि आगामी नौ फरवरी से भंडारा शुरू होगा। बताया कि भंडारे में कांवड़ियों के लिए जलपान, भोजन, गर्म पानी ,दवाई, गर्म बिस्तर आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...