साहिबगंज, फरवरी 9 -- साहिबगंज। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आजाद नगर केन्द्र की ओर से महाशिवरात्रि को लेकर 13 फरवरी को नवदशकोत्सव सह 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। संस्था की बीके डा. शिवपूजा सूर्यवंशी ने बताया की उक्त महोत्सव स्थानीय कॉलेज रोड स्थित मछुआ सोसाइटी में उक्त दिवस दोपहर 03 बजे से शाम छह बजे तक होगा। इस अवसर पर द्वादश ज्योर्तिलिंग की झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व आकर्षक शिव बारात की प्रस्तुति की जायेगी। कार्यकम में लोगों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने को लेकर रविवार को घर घर जाकर निमंत्रण पत्रक बांटा गया और प्रचार प्रसार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...