चतरा, फरवरी 14 -- चतरा प्रतिनिधि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जताराहीबाग स्थित प्रसिद्ध लकलकवानाथ शिव मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन और मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मंदिर के शिखर पर बांस-बल्लियों के सहारे कारीगरों द्वारा रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य जारी है, ताकि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ और आकर्षक वातावरण मिल सके। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए यहां पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की जा रही है। परिसर में बिजली, पेयजल और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही भजन और कीर्तन का भी आयोजन प्रस्तावित है।स्थानीय श्रद्धालुओं में भी पर्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। कई...