सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- बाजपट्टी। शिवरात्रि को लेकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय शाखा की ओर से भव्य चैतन्य झांकी निकाली गई। सीओ प्रभात कुमार तथा आरओ धीरज कुमार सिंह ने झंडा दिखाकर झांकी को रवाना किया। झांकी में पारंपरिक वेशभूषा में हाथ मे आध्यात्मिक झंडा लिए भारी संख्या में संस्था से जुड़े भाई-बहन शामिल हुए। वही रथ पर सवार भगवान शिव, माता पार्वती व भारतमाता की मानव मूर्ति आकर्षक व मनोहारी थी।झांकी शाखा परिसर से शुरू होकर बनगांव बाजार व मधुबन बाजार का परिभ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर, साई बाबा मंदिर,तेली टोला, गेनपुर तक मानव जीवन के मूल्यों से जुड़े सन्देश को प्रसारित करते हुए गई। झांकी उपरांत वरीय सदस्या वंदना बहन तथा रेणु बहन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। परमात्मा झंडे के नीचे प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा कि हम लो...