कन्नौज, फरवरी 14 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। रमजान व शिवरात्रि कांवड़ यात्रा को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने अराजक तत्वों पर नजर रखने को कहा। शहर काजी हाफिज जुम्मन खान बताया कि मस्जिद के पास शाम के वक्त रमजान उल मुबारक के महीने में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाए। जिससे रोजदारों को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। शुभम दुबे ने कहा की नगर में बाबा अमरनाथ मंदिर, बाबा पशु पति नाथ मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, राम मंदिर आदि स्थानों पर जलाभिषेक किया जाता है। यहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए। बोर्ड परीक्षा को लेकर ध्वनि नियंत्रण का विशेष ध्यान रखने को कहा। डीजे व मैरिज हॉल में होने वाली शादी समारोह में मानक के अनुसार ही डीजे उपयोग करने को कहा। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि नियम व मा...