बुलंदशहर, जुलाई 22 -- शिवरात्रि पर्व आज जनपदभर में श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा। शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया। अहार क्षेत्र में स्थित महाभारतकालीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार यानी एकादशी से ही शिवक्तों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया था। शिवभक्त लगातार अपने आराध्य देव महादेव का जलाभिषेक कर रहे है। मंगलवार की देर शाम तक दस हजार से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर गौमुख, हरिद्वार ,ब्रजघाट आदि गंगा घाटों से कांवड़ में गंगाजल लाकर शिवभक्तों ने अपने आराध्य देव महादेव का जलाभिषेक करना शुरू कर दिया है।सोमवार सुबह से शुरू हुआ जलाभिषेक मंगलवार को भी जारी रहा।मंदिर परिसर में सुबह से ही शिवभक्तों की कतारें लगी रही। शिवभक्त बोल बम व हर हर महादेव के जयकारों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.