भोपाल, दिसम्बर 14 -- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल आवास के आसपास शनिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई। चौहान की सुरक्षा में अचानक बढ़ोतरी से अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें जल्द ही भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन उनके एक करीबी ने कहा कि इस घटनाक्रम को ज्यादा नहीं समझना चाहिए।क्यों लगाई जा रहीं अटकलें साल 2023 में मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव हुए। इन चुनावों में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की। प्रचंड जीत के बाद ऐसा माना जा रहा था कि लगातार कई सालों से मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें केंद्र में बुलाया गया और प्रदेश की कमान मोहन यादव के हाथ में दे दी गई। तब से माना जा रहा था कि केंद्र सरकार और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवराज सिंह चौहान को बड़ी भूम...