आगरा, नवम्बर 22 -- तीर्थ नगरी सोरों में लहरा रोड पर 106 वर्ष पुराना श्री शिवराज पशु मेला का हवन पूजन व ध्वज स्थापना के साथ शुरू हो गया है। शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने मेला मैदान में ध्वज स्थापना करके मेला का शुभारंभ हुआ। गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र के साथ ही विभिन्न प्रांतों से व्यापारी अपने घोड़े, ऊंट व अन्य पशु लेकर मेला मैदान में पहुंचना गए हैं। शनिवार की सुबह श्री शिवराज पशु मेला में नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने ध्वज स्थापना से पूर्व दीप प्रज्वलन कर मेला का शुभारंभ किया। मेला के उद्घाटन के बाद चेयरमैन व मेला मालिक मुकुल मान सिंह ने ध्वज स्थापना की। उन्होंने कहा कि तीर्थ नगरी में मेला 106 साल से लगातार लग रहा है। पशु मेला में गुजराज, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब के साथ ही अन्य प्रांतों से व्याप...