कानपुर, अक्टूबर 25 -- शिवराजपुर में कछुए का शिकार कर मांस पका रहे शिकारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। उन्हें बंधक बनाने के बाद जमकर पीटा गया। वन दरोगा को फोन कर पुलिस बुलानी पड़ी। थाना पुलिस ने पहुंचकर उनकी जान बचाई। तहरीर पर शिवराजपुर इंस्पेक्टर ने तीन नामजद समेत 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वन दरोगा अमित कटियार ने बताया कि 21 अक्तूबर की शाम को दुर्गापुरवा के हरीरायनिवादा गांव में कुछ शिकारियों द्वारा कछुए का शिकार कर मांस काटकर पकाने की सूचना मिली थी। मौके पर वन दरोगा ने अपने तीन साथियों के साथ छापा मारा। गांव के सरवेश, विकास, राम खिलावन कछुए का शिकार कर उसे काटकर मांस पकाने जा रहे थे। वन दरोगा अमित कटियार ने टीम के साथ जब कछुए का मांस कब्जे में लेने का प्रयास किया तो तीनों ने ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.