सहारनपुर, फरवरी 13 -- थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गणेशपुर शिवालिक क्षेत्र में हुई शिवम राणा की हत्या हुए एक सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन नामजद चार आरोपियों को पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने उत्तराखंड, वेस्ट यूपी, हरियाणा, और दिल्ली में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी है, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं है। चारों आरोपियों पकड़ने के लिए पांच टीमों को लगाया है। आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित है। शिवालिक के धरातल ग्रीन में ढाई बीघा जमीन के विवाद में दो पक्षों मे बातचीत के दौरान हुई फायरिंग में थाना नागल क्षेत्र के साधारणसिर निवासी शिवम राणा की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि मनीष व योगेन्द्र घायल हो गए थे। घटना में थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने शिवम के पिता प्रदीप पुत्र राज सिंह की तहरीर पर सुनील, शक्ति, विक्...