सहारनपुर, फरवरी 14 -- बिहारीगढ़ क्षेत्र में गणेशपुर गांव के पास शिवालिक फार्म हाउस में आठ फरवरी को प्रॉपर्टी विवाद में हुई गोलीबारी के मामले में नामजद आरोपी और श्री राजपूत करनी सेना के उत्तराखंड अध्यक्ष शक्ति सिंह का फेसबुक लाइव वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि यदि वह दोषी पाए जाएं तो उन्हें चौराहे पर जिंदा जला दिया जाए। उन्होंने नार्को टेस्ट कराने की भी बात कही है। उल्लेखनीय है कि विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत के दौरान कहासुनी के बाद करीब 100 राउंड फायरिंग हुई थी। गोली लगने से 22 वर्षीय शिवम राणा की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए। पुलिस ने शक्ति सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...