प्रयागराज, नवम्बर 24 -- सेंट पीटर्स क्लब ने एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में एसके साहू क्लब को 78 रन से हराया। भानु प्रताप सिंह क्लब ने वर्मा क्लब पर सात रन की जीत दर्ज की। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को सेंट पीटर्स क्लब ने 180 रन (शिवम यादव 78 नाबाद, अथर्व शुक्ला 14, ऋषि खरे 3/27, वंदना 2/36) बनाए। जवाब में एसके साहू क्लब 102 रन (अथर्व शुक्ला 36, अथर्व 22, अब्दुल अहद 3/23, अनिकेत मौर्य 2/12, शिवम यादव 2/21) ही बना सका। शिवम यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। चक हरिहरन झूंसी मैदान पर भानु प्रताप सिंह क्लब ने 135 रन (ओम जायसवाल 53, प्रतीक यादव 31, प्रत्यूष त्रिपाठी 13, अंकुश सिंह 2/14) बनाए। जवाब में वर्मा क्लब की टीम 128 रन (श्रेयांश शुक्ला 53, निष्कर्ष 22, प्रियदर्शी सिंह 3/08, राज विश्वकर्मा 2/17, रितेश 2/23) ही बना सकी...