कौशाम्बी, नवम्बर 27 -- मंझनपुर, संवाददाता कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कोसम इनाम गांव निवासी शिवमूरत की मौत के मामले में पत्नी समेत चार आरोपियों पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा कायम हुआ है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। कोसम इनाम गांव की गुलबसिया देवी ने बताया कि उसके 38 वर्षीय बेटे शिवमूरत की शादी सरायअकिल थाना क्षेत्र के सुरसेनी गांव की गीता देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती के पांच बच्चे हुए। पिछले दिनों पति से किसी बात को लेकर गीता का विवाद हो गया। इस पर वह बच्चों को लेकर मायके चली गई। 21 नवंबर को बेटा पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। गुलबसिया के मुताबिक शाम तक बेटा शिवमूरत वापस नहीं लौटा तो उसने बेटे का हाल जानने के लिए उसके मोबाइल पर फोन लगाया। बहू ने फोन तो उठाया लेकिन, बेटे से बात नहीं कराया। मंगलवार क...