सासाराम, मई 3 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड के गुनसेज पंचायत अंतर्गत खनिता गांव में शनिवार को श्रीशिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव सह श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ हेतु जल कलश यात्रा का आयोजन किया। जिसमें गाजे-बाजे, घोड़ा एवं सैकड़ों वाहन के साथ पैदल हजारों की संख्या में शामिल महिलाएं, पुरूष एवं युवा एवं बच्चे खनिता से भलुनी धाम तक जल कलश यात्रा में शामिल हुए। जलकलश यात्रियों के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान हो रहा था। जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य एवं कथावाचक बैकुंठ नाथ स्वामी जी महाराज की देखरेख में यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ कार्यक्रम आगामी नौ मई तक चलेगा। जलकलश यात्रा में मुखिया मुरलीधर दुबे, पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ टीपू सिंह, गोरखनाथ दुबे, लोकधन तिवारी, मुक्तेश्वर कुमार दुबे, राधिका रमन सिंह, कपिल पाण्डेय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.