पीलीभीत, फरवरी 27 -- महाशिवरात्रि पर नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर और अशोक कालोनी के शिव शक्ति धाम मंदिर पर रूद्राभिषेक का भव्य कार्यक्रम किया गया। भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से रूद्राभिषेक किया गया। शिव शक्ति धाम में पंडित अनिल शास्त्री और ठाकुरद्वारा मंदिर में पंडित दिनेश ने अपनी टीम के साथ विधि विधान और मंत्रोचारण से यजमानों से रूद्राभिषेक कराया। देर रात तक पूजा-अर्चना और भजन कीर्तन होते रहे। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.