अमरोहा, जुलाई 14 -- नगर के रहरा रोड़ पर ज्यारत के सामने बरसात के दौरान जलभराव शिवभक्तों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बरसात की दशा में ज्यारत के सामने मार्ग पर कई फीट पानी भर जाता है। पैदल तो क्या दो पहिया वाहन भी घंटों तक मार्ग से नहीं गुजरता। उधर, शाहपुर के नजदीक भी अलीगढ़ मार्ग पर जलभराव हो जाता है। बताया जा रहा है कि जल निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। शहर का पानी तालाब में नहीं गिरने के चलते मार्ग पर ही भरा रहता है। नगर पालिका के ईओ विजयपाल सिंह का कहना है कि रहरा मार्ग पर जलभराव की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। शिवभक्तों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। हिन्दुस्तान की खबर पर चेते अफसर, अलीगढ़ मार्ग पर भरे गड्ढे कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अलीगढ़ मार्ग पर गड्ढे भर दिए गए हैं। गत दिनों हिन्दुस्तान ने समस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.