उरई, फरवरी 15 -- उरई। जनपद में महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पूरे दिन लोग बम बम भोले के जयकारों के साथ उपासना में लीन रहे। जहां एक ओर घरों से लेकर मंदिरों में रुद्राभिषेक किए गए बल्कि दूसरी तरफ शिव गाजे, बाजे संग बारात निकाली गई। शहर में पहली बार प्रजापिता ब्रहम कुमारी ने देश भर के एक दर्जन ज्योतिर्लिंगों की शोभायात्रा निकालकर लोगों को शिव उपासना की एक नजीर पेश की। रविवार को शिवरात्रि के मौके पर शहर के महाकालेश्वर, सिद्धेश्वर समेत शहर के प्रमुख शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज रही। सुबह छह बजे से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर पहुंचे महिला, पुरुष व बच्चों ने शिवलिंग पर दूध, दही, जल, शहद आदि से रुद्राभिषेक किया। बेलपत्री, धतूरा के साथ फूल मालाएं अर्पित की गई। प्रमुख मंदिरों में शिवलिंग का भस्म के साथ फूल पत्तियों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.