अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन हुए मुकाबले में मैनपुरी हॉस्टल ने झांसी को 85 रनों से हरा दिया। मैनपुरी हॉस्टल के हैदर ने 60 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं शिवपूजन ने छह विकेट लेकर झांसी की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इससे पहले मुख्य अतिथि गौरव सिंह ब्लाक प्रमुख भियांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सुबह टॉस जीतकर मैनपुरी हॉस्टल के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मैनपुरी हॉस्टल के लिए सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैदर ने ताबड़तोड़ अंदाज में मैदान के चारों तरफ विस्फोटक स्ट्रोक खेलते हुए अविजित 60 रन बनाये। हैदर और शिवपूजन के बीच दसवें विकेट के लिए अविजित 57 रन की साझेदारी के बदौलत मैनपुरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.