चंदौली, फरवरी 26 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेन के शिवपुर मजरा निवासी छह वर्षीय आरुष का शव बुधवार की सुबह 9 बजे गांव के कुएं से बरामद हुआ है। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवपुर निवासी सरोज कुमार मुंबई में निजी का काम करता है। उसका पुत्र आरुष मंगलवार की शाम 5 बजे से घ से बाहर निकला था। तब से वह लापता था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर मां संजू देवी और गांव के लोगों ने मंगलवार की देर शाम तक काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार के लोग थक हारकर देर रात पुलिस को घटना की जानकारी दी। बुधवार की सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं से शव बरामद हुआ। शव मिलने से खलबली मच गई। परिवार में कोहराम मच गया। था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.