मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड 27 के शिवपुरी मोहल्ले में सड़क व नाले के निर्माण की राह में बिजली के पोल की बाधा है। वार्ड पार्षद अजय कुमार ओझा के मुताबिक सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग के स्तर से पोल को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। शिवपुरी के लेन नंबर दो में बुडको द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करीब 12 फीट तक चौड़ी गली में पोल के कारण संबंधित स्थल पर सड़क संकरा हो जाएगा। ऐसे हालात में नाला व सड़क बनने के बाद भविष्य में सुविधा के बदले आवागमन में दिक्कत होगा। खासकर तिपहिया या चार पहिया वाहनों की आवाजाही मुश्किल होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...