शिवपुरी, फरवरी 17 -- शहर के फिजिकल थाना परिसर में मंगलवार दोपहर एक युवक ने ब्लेड से अपने गले और पेट पर वार कर खुद को घायल कर लिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे तत्काल शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कमलागंज घोसीपुरा निवासी 35 वर्षीय शफीक खान का पड़ोस में रहने वाले रवि राज प्रजापति से बिजली की लाइन डालने को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत रवि राज प्रजापति ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शफीक को इस मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। पुलिस ने उसकी पत्नी छोटी खान को थाने बुलाया। पत्नी द्वारा फोन पर सूचना दिए जाने के बाद शफीक स्वयं थाने पहुंचा।वीडियो हुआ था वायरल इसी बीच यह भी सामने आया है कि शफीक खान का एक वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.