दुमका, फरवरी 15 -- दुमका। दुमका शहर में महाशिवरात्रि की तैयारी अंतिम चरम में हैं। महाशिवरात्रि को लेकर दुमका के शिवालयों को भव्य रूप से सजाया-संवरा गया है। महाशिवरात्रि पर शिवालयों से भव्य बारात निकाली जाएगी। बारात में भूत-प्रेत के अलावे काफी संख्या में लोग शामिल होंगें। गाजे-बाजे के साथ बाबा भोलेनाथ की बारात शहर में निकलेगी। वहीं शहर के रसिकपुर गोपाल मंदिर, बांधपाड़ा के छोटी ठाकुरबाड़ी शिवमंदिर, डंगालपाड़ा शिव मंदिर, धर्मस्थान के शिवमंदिर, गिरानपाड़ा शिव मंदिर, ठेका बाबा मंदिर कुमारपाड़ा, त्रिपुरारी मंदिर सहित अन्य शिवालयों को महाशिवरात्रि पर सजाया-संवारा जा रहा हैं। शिवपहाड़, गोपाल मंदिर आदि शिवालयों से बाबा की बारात बड़े ही धूमधाम के साथ निाकली जाएगी। बाबा की बारात में भूत-प्रेत के साथ आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। शिवालयों में सुबह से ही...