आदित्यपुर, फरवरी 25 -- गम्हरिया, संवाददाता। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना बीते रविवार की है। शिवनारायणपुर के सरनाटोला निवासी 58 वर्षीय बुधराम मुन्दुइया का अपनी पत्नी नितिमा मुन्दुइया के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारि समीर सर्वैया के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचना पर छापेमारी कर आरोपी बुधराम मुन्दुइया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से पश्चिम सिंहभूम के झींकपानी का रहनेवाला है। छापामारी में थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद टुडू, सुरेश राम, हवलदार पप्पू राम और आरक...