रामगढ़, फरवरी 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्री रामनवमी पूजा समिति, शिवनंदन अखाड़ा, शिवाजी रोड की बैठक रविवार की देर शाम मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में आगामी रामनवमी महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष रामनवमी पूजा पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। बैठक में यह तय किया गया कि अष्टमी और नवमी के अवसर पर शिवनंदन अखाड़ा की ओर से साउंड सिस्टम के साथ भव्य चलत झांकी निकाली जाएगी। झांकी में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक और सांस्कृतिक संदेश मिल सके। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां समिति के सदस्यों के बीच बांटी गईं। समिति के संरक्षक धर्मेंद्र साव (भोपाली), राजेश ठाकुर, विशाल...