औरंगाबाद, जुलाई 19 -- मदनपुर प्रखंड के शिवगंज को प्रखंड बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है, जो अब जोर पकड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मदनपुर प्रखंड का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में समय और धन की बर्बादी होती है। वार पंचायत के पूर्व मुखिया पहरपुरा निवासी स्व. जितेंद्र कुमार सिंह ने इस मांग को उठाया था। उनके प्रयास से अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हुई जहां डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। शिवगंज को प्रखंड बनाने के लिए एरकीकला, दधपी, वार, चेई नवादा और घोड़ा डिहरी पंचायतों को शामिल करने का प्रस्ताव है। इन पांच पंचायतों को मिलाकर प्रखंड बनने से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी और लोगों की परेशानियां कम होंगी। सामाजिक कार्यकर्ता मुंशी प्रसाद मेहता, प्रो. दिनेश प्रसाद, गोखुल सिंह, मुरारी कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.