प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- हनुमानगंज। गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का शुक्रवार सुबह प्रयागराज जंक्शन पर शिष्यों ने स्वागत किया। यहां से वह सात दिवसीय प्रवास पर झूंसी स्थित शिवगंगा आश्रम पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शंकराचार्य पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ‌आश्रम के संत प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी ने बताया शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती 17 अक्तूबर तक अपने प्रवास दौरान प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे और शाम 5:30 बजे से दर्शन, दीक्षा व संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। शंकराचार्य के स्वागत अभिनंदन में रिटायर्ड आईपीएस अशोक शुक्ला, डॉ एलएस ओझा, नीरज मिश्रा, शुभम सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, विभव नाथ भारती, बीपी सिंह, मनोज त्रिपाठी, शशांक अग्रवाल, अजय पांडेय, आरके पांडेय, मनम देव सिंह, प्रखर...