रांची, नवम्बर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में गुमला जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार भगत की गुरुवार को पार्टी में वापसी हुई। महतो ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी के वोट चोरी रोकने के अभियान से प्रेरित होकर युवा वर्ग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस ने पिछड़े और कमजोर तबके की आवाज को जिस प्रकार उठाया और उस पर संघर्ष कर रहे हैं। ये अब लोगों को समझ आ रहा है। कहा कि पिछले 11 सालों से संविधान को बदलने की सोच के साथ देश के संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उसके खिलाफ अब युवा भी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार खड़ी हो गई है। यह उसी का परिणाम है कि सैकड़ों के संख्या में नये युवा ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.