बलरामपुर, जनवरी 3 -- तुलसीपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा शिवकुमार वाल्मीकि को जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके चयन पर समाज के लोगों ने बधाइयां व शुभकामनाएं दीं। शिवकुमार वाल्मीकि तुलसीपुर नगर निवासी हैं और वर्तमान में अनुसूचित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के भाजपा जिला अध्यक्ष भी हैं। वे लंबे समय से समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि समाज के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। शीघ्र ही सम्मान समारोह आयोजित किए जाने की जानकारी भी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...