मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर संवाददाता कांग्रेस हाई कमान ने गुरुवार को देर शाम जिला और शहर अध्यक्षो के नाम की घोषणा कर दी। कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष शिवकुमार पटेल और शहर अध्यक्ष राजन पाठक को दोबारा नामित किया गया है। करीब तीन माह पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग किए जाने के बाद दोनों पदाधिकारी पद से हटा दिए गए थे। इसके बाद नए पदाधिकारी के चयन की कवायद शुरू हो गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तमाम प्रयासों के बाद जिला अध्यक्ष के पद पर शिवकुमार पटेल को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने की सिफारिश कर दी। प्रदेश अध्यक्ष ने यह फैसला जातिय समीकरण को देखते हुए भी किया है। जिले में ब्राह्मण मतदाताओं के बाद दूसरे स्थान पर कुर्मी मतदाताओं की संख्या है। कांग्रेस पार्टी शिवकुमार पटेल के बहाने भाजपा के कुर्मी मतों में सेधमारी करने का प्रयास किया है। व...