प्रयागराज, दिसम्बर 1 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के दस दिवसीय राष्ट्रीय शिल्प मेले का आगाज सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जेजे मुनीर, केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा व कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पिछले चार दशकों से केंद्र लोक कलाओं की धरोहर को संरक्षित कर रहा है। जहां स्वदेशी शिल्पों के माध्यम से आत्मनिर्भर व राष्ट्र गौरव की भावना मजबूत होती है। इसलिए यह मेला प्रयागराज का एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन बन चुका है। उद्घाटन के बाद मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक संध्या की प्रस्तुतियां हुईं। जिसका शुभारंभ विपिन मिश्र के शंख वादन से हुआ। पद्मश्री से सम्मानित लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने मां गंगा को नमन करते हुए जब 'मोरे राम जोगिनी ब...