प्रयागराज, सितम्बर 23 -- प्रयागराज। वंदना चाइल्ड केयर ट्रस्ट की ओर से पुलिस मॉडर्न स्कूल धूमनगंज में शिल्पकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर प्रतिभागियों ने नवरात्र और दशहरा की थीम पर केंद्रित चित्र बनाकर प्रतिभा दिखाई। छात्र-छात्राओं ने गरबा प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि व ट्रस्ट की अध्यक्ष वंदना पांडेय ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता को सराहा। स्वागत प्रधानाचार्य मंगला मिश्र ने किया। उपाध्यक्ष कल्पना गुप्ता, कोषाध्यक्ष ममता महारानी और अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.