धनबाद, अप्रैल 18 -- धनबाद शिलान्यास में सांसद को नहीं बुलाए जाने पर आपत्ति जताई गई है। मामला तोपचांची प्रखंड के नेरो प्राथमिक खुरडीह स्कूल में कमरों के निर्माण से जुड़ा है। सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने मामले की शिकायत डीसी से भी की है। सुभाष रवानी ने बताया कि स्कूल भवन के निर्माण के लिए गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने अनुशंसा की थी। इसके बाद भी शिलान्यास के अवसर पर सांसद को कोई जानकारी नहीं दी गई। यह सही नहीं है। इसका विरोध होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.