भागलपुर, नवम्बर 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के विकास के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत शुरू की गईं 3.52 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं, चुनावी शिलान्यास के एक माह बाद भी अधर में लटकी हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले मेयर डॉ. बसुंधरा लाल द्वारा इन परियोजनाओं का शिलान्यास तो कर दिया गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसको लेकर नगर निगम के योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बताया कि गेंदखाना मैदान में साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है, संवेदक को जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया जाएगा। वहीं नेहरू मेमोरियल तालाब परियोजना के निर्माण को लेकर वन विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है। दक्षिणी क्षेत्र के इकलौते मैदान का सौंदर्यीकरण अटका इन परियोजनाओं में सबसे प्रमुख दक्षिणी क्षेत्र के इक...