लखनऊ, मार्च 8 -- शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड को मिले पूर्णकालिक सीईओ लखनऊ, विशेष संवाददाता। शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड को लंबे समय के बाद पूर्णकालिक सीईओ मिल गया है। इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका गर्ग ने औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। संत कबीरनगर में स्वत: रोजगार के उपायुक्त जीशान रिजवी को शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड और मोनिस अली सिद्दीकी को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का पूर्णकालिक सीईओ बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक हाई कोर्ट के आदेश पर जीशान रिजवी को नियुक्ति दी गई है। वह पहले भी इस पद पर काम कर चुके हैं। बोर्ड में स्थाई सीईओ के न होने की वजह से वक्फ संपत्तियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण काम अटके हुए थे। अब तक शिया वक्फ बोर्ड में अस्थायी सीईओ के तौर पर अजीज अहमद काम कर रहे थे। हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.