लखनऊ, फरवरी 8 -- शिया मुस्लिम संगठन हैदरी टास्क फोर्स (एचटीएफ) की ओर से उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार, लूट और भूमाफिया गठजोड़ के खिलाफ छोटा इमामबाड़ा हुसैनाबाद में दिनभर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एचटीएफ ने केंद्र सरकार से वक्फ बोर्ड के खिलाफ सीबीआई जांच कराने और उत्तर प्रदेश सरकार से मौजूदा शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग की। धरने में शामिल एचटीएफ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिया समुदाय की हज़ारों करोड़ रुपये की वक्फ संपत्तियां सुनियोजित तरीके से रिकॉर्ड से गायब कर दी गईं और उन्हें भूमाफियाओं के हाथों बेच दिया गया। प्रदर्शनी में एचटीएफ के अध्यक्ष मुन्ने आगा ने कहा कि वक्फ बोर्ड की मिलीभगत से शिया समुदाय की कई ऐतिहासिक और धार्मिक संपत्तियों को बेच दिया गया। इनमें मस्जिद शाहदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.