गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शिया फेडरेशन गोरखपुर ने यौम अल-कुद्स (कुद्स दिवस) के अवसर पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर गाजा और फिलिस्तीन में जारी हिंसा, नरसंहार और मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में भारत सरकार से इस संकट में मानवीय हस्तक्षेप करने की अपील की गई। फेडरेशन ने कहा कि गाजा और कब्जे वाले फिलिस्तीन में लगातार हो रहे हवाई हमले, नाकाबंदी और मानवाधिकारों के उल्लंघन से निर्दोष नागरिक, विशेष रूप से महिलाएं और बच्चे, सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कुरान और ऋग्वेद का हवाला देते हुए उन्होंने न्याय और मानवता की रक्षा का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.