प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। जिले में अब तक की सबसे अधिक गलन गुरुवार को महसूस की गई जब एक दिन में अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इसकी वजह से संगमनगरी में शिमला से भी कम तापमान दर्ज किया गया और सड़कों पर भी एक दिन पहले की अपेक्षा कम भीड़ दिखी। गुरुवार को जिस तरह से गलन बढ़ी कि ठंड कांटे जैसी चुभने लगी। सुबह से शहर घने कोहरे के चादर में लिपटा रहा। कोहरा बुधवार रात में ही छा गया था लेकिन गुरुवार भोर से अधिक घना हो गया। सुबह दृश्यता कम होने से वाहनों के आवागमन में परेशानी बनी रही। आम लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में कठिनाई का सामना करना पड़ा। सूरज न निकलने से ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव, ब्लोअर, हीटर व गर्म चाय का सहारा लिए। गुरुवार को अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस सीजन का सबसे कम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.