आगरा, जनवरी 16 -- जीआरपी आगरा कैंट ने गुरुवार को शिमला (हिमाचल प्रदेश) से लापता हुई किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि गुरुवार को किशोरी आगरा कैंट स्टेशन पर ड्यूटी कर रहीं हेड कांस्टेबल मनीषा के पास पहुंची। किशोरी ने उनसे अपने घर जाने की इच्छा व्यक्त की। जीआरपी ने तत्काल शिमला पुलिस से संपर्क किया। पता चला कि किशोरी की शिमला के लक्कड़ बाजार थाने में 14 जनवरी को गुमशुदगी लिखी गई थी। जानकारी मिलते ही शुक्रवार को किशोरी के परिजन थाना जीआरपी आगरा कैंट पहुंचे। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को आगरा पहुंचे पिता के सुपुर्द कर दिया गया। किशोरी को सकुशल प्राप्त कर परिजनों ने जीआरपी आगरा कैंट पुलिस की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...