वाराणसी, दिसम्बर 28 -- पूर्वांचल में शीतलहर के प्रकोप ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। तेज पछुआ हवा के चलते बढ़ी गलन से पूरा पूर्वांचल कांप उठा। दोपहर में कुछ देर के लिए निकली धूप शीतलहर के सामने बेदम दिखी। बनारस का दिन का तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शिमला (19.2 डिग्री) और कुल्लू (20.5 डिग्री) से भी कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः सामान्य से 6.3 और 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी शीतलहर के साथ ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। बीते 24 घंटों में दिन के तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि रात का तापमान 2.7 डिग्री बढ़ा है। सुबह के समय कोहरे का असर कम रहा और करीब नौ बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। हालांकि दिन में कर...