नई दिल्ली, अगस्त 4 -- दिशोम गुरू शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने। लेकिन तीनों ही बार उनकी सरकार ज्यादा दिन नहीं चल पाई थी। पहली बार जब सीएम बने तो उनकी सरकार महज 10 दिन चल पाई थी। दूसरी और तीसरी बार सीएम बनने तो सरकार लगभग 5-5 महीने चलाई। इस दौरान उनके जीवन में कई बार राजनीतिक उठापटक चलती रही। आइए जानते हैं कि आखिर पहली बार झारखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें 10 दिन के अंदर इस्तीफा क्यों देना पड़ा था।मात्र 10 दिन चली शिबू सोरेन की पहली सरकार साल 2005 के फरवरी महीने में झारखंड विधानसभा चुनाव हुए। इन चुनावों में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया। इस दौरान शिबू सोरेन के नेतृत्व में यूपीए गठबंधन ने दावा किया कि उनके पास बहुमत है। उनके दावे के बाद राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.