धनबाद, जुलाई 2 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में जल्द सुधार की कामना को लेकर मंगलवार को झामुमो सिंदरी नगर समिति ने मनोहरटांड स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में सामूहिक पूजा अर्चना किया गया। इस दौरान नगर समिति के सभी पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मां शीतला से उनके स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। पूजा अर्चना में धनबाद महानगर सचिव रामू मंडल, परशुराम सिंह, शिवलाल मुर्मू, मलई महतो, अशोक महतो, नाजू सिंह, विश्वजीत गोरी, विकास मंडल, बलराम मंडल, सुनील महतो, सुशील हेम्ब्रम, राजेंद्र हेम्ब्रम, सुमन सिंह, सूरज सिंह, जगदीश हसंदा, नीतीश कुमार, कृष्ण कुंभकार, विनोद महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...