रांची, जुलाई 28 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झामुमो रांची जिला समिति द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए रांची के पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक, फल-फूल, दूध का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय की उपस्थिति रही और पार्टी कार्यकताओं के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए मंगलकामना की गई। विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि सावन के सोमवार के दिन हम सभी लोग यहां उपस्थित हुए हैं और भगवान शंकर का जलाभिषेक कर गुरुजी के स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में वापस लौटने की कामना की है। पहले की तरह ही उनका आशीर्वाद और स्नेह हमलोगों को मिले, झारखंडवासियों को मिले। इस आयोजन में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडिया, कें...