आदित्यपुर, अगस्त 4 -- चांडिल। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन की खबर से चांडिल के धाधकीडीह स्थित ससुराल और उनकी बहन घर चिलगू के चाकुलिया में शोक की लहर है। धाधकीडीह और चाकुलिया में जैसे ही गुरुजी के निधन की सूचना दोनों जगहों पर मातम पसर गया। धाधकीडीह में दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का मायका है। तथा चाकुलिया में उनकी बहन सुखी टुडू का घर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार वालों को ढांढस बंधाया। इधर, शिबू सोरेन के साला और ससुराल वाले रांची के लिए रवाना हो गए। शिबू सोरेन के साले चारुचांद किस्कू ने बताया कि शिबू सोरेन का निधन होना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। शिबू सोरेन आखिरी बार वर्ष 2023 में सोहराय पर्व पर अपने ससुराल आए थे तथा गुड़ पीठा खाए थे। झारखंड आंदोलन के समय श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.