गिरडीह, अगस्त 5 -- जमुआ, प्रतिनिधि। दिशोम गुरु एवं पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड शिबू सोरेन के निधन पर जमुआ प्रमुख आवास पर सर्वदलीय शोक सभा हुई। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, कांग्रेस के अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अहमद रज़ा नूरी, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मो जुनैद आलम, जेएमएम के जिला उप सचिव चीना खान, यूथ फॉर्स के अध्यक्ष गौतम सागर राणा, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू यादव, मुस्तकीम अंसारी भाजपा के रामजी यादव, लक्ष्मण यादव, जेएमएम के रामानंद सिंह, लियाकत अंसारी, जमाल अंसारी, तैयब अंसारी, लामती देवी, कलाम अंसारी, मोशर्रफ अंसारी, शमा परवीन, राजद के लक्ष्मण महतो, मुजम्मिल अंसारी, अहमद अंसारी, नियाज़ अंसारी सहित कई लोग थे। इधर, जमु...