रांची, अगस्त 5 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। डकरा में मंगलवार को दिशोम गुरु पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव इन्दिरा देवी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में समस्त नेतागण और सामाजिक कार्यकर्तागण ने बारी- बारी स्व. शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभी लोगों ने उनके निधन को झारखंड के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से खलारी प्रखंड समन्यव समिति के संयोजक राजेश सिंह मिंटू, विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, विक्की सिंह,रमेश चौहान,भोला यादव,संजय राम,वीरेंद्र यादव, मुन्ना देवी ,सुमन देवी ,सुधा झा, बबीता देवी, लिली स्टेला ,अनी...