जमशेदपुर, अगस्त 2 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा नेताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए मानगो फ्लाई ओवर के नीचे 151 महिलाओं के बीच छाता वितरण किया। ये छाते फुटपाथ पर दुकान लगाकर सब्जी बेचने वालों के बीच किया गया, जिनमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय थी। बाद में सभी ने दिशोम गुरु के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर झामुमो नेता उमर खान, उज्जवल दास, मकसद अंसारी, दानिश राज, विमला देवी, अंजू शर्मा, रीटा कुमारी, रूपाली सोरेन, गीता कुजूर, शीला हो, नीलू मुर्मू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...