रांची, जुलाई 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे और गुरुजी से भेंट की। उन्होंने गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मौजूद रहीं। इसके अलावा झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक विकास कुमार मुंडा ने भी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मरांडी ने कहा कि ईश्वर शिबू सोरेन को कुशल स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि उनका सान्निध्य हम सभी को पुनः प्राप्त हो सके। ज्ञात हो कि 81 वर्षी...